नवरात्र पर जीआर इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
विकासखंड के ग्राम सभा पकड़ी ओझा स्थित जीअर इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र के अवसर पर बच्चों के बीच डांडिया का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर कई तरह के और भी आयोजन किये गए। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिक्षिका सुमन कुशवाहा, पूनम शर्मा, निशा तिवारी के साथ बच्चों ने कलश, मां दुर्गा व रावण की आकर्षक कलाकृति बनाई व झांकी भी निकाली। साथ ही बच्चियों ने मां दुर्गा का रूप धारण कर एवं डांडिया का आयोजन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।जीआर एजुकेशन के निदेशक पुनीत पाठक ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि मां दुर्गा उन्हें शक्ति व जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी दे। प्रधानाचार्य अंकित पाठक ने बच्चों को पौराणिक कथा के जरिये यह बताया कि दशहरा किस तरह से बुराई पर शक्ति व अच्छाई का विजय पाने का प्रतीक है और इसे विजया दशमी भी कहा जाता है। कार्यक्रम में अंकिता यादव, सीखा यादव, श्रृष्टि, अनन्य, निधि, आयुषी, परी तिवारी, साक्षी, प्रियांशी, राधा तिवारी ने नवदुर्गा का रूप धारण किया।
डांडिया में अंकित यादव, सत्यम मिश्र, शिवम मिश्र, कृष्णा वर्मा, सुंदरम व सन्नी विश्वकर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

20 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

20 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

20 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

21 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

21 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

21 hours ago