संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में भक्ति, ज्ञान और संस्कृति के संगम से आध्यात्मिक वातावरण के सृजन करने के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद के औद्योगिक अस्थान स्थित भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकुमार सिंह के आवास डी-5 पर 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा।
कथा व्यास राष्ट्रीय संत बालयोगी श्री पचौरी जी महाराज (वृंदावन धाम) प्रतिदिन सायं 5 बजे 8 बजे तक भक्तों को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराएंगे। कथा से पूर्व 11 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि प्रतिदिन रात्रि 09:30 बजे आरती होगी।
कथा परीक्षित श्रीमती उर्मिला सिंह एवं श्री रामकुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धार्मिक आस्था, मानवीय मूल्य और सदाचार के संदेश के प्रसार का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…