दहेज की आग में जली निक्की – 6 साल के मासूम की आंखों से छलका दर्द

ग्रेटर नोएडा (राष्ट्र की परम्परा) दहेज जैसी कुप्रथा ने एक और बेटी की जिंदगी निगल ली। ग्रेटर नोएडा में निक्की नाम की युवती को उसके ही पति ने कथित तौर पर जिंदा जला डाला, सिर्फ इसलिए क्योंकि मायके वाले उसकी दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए।

इस हृदयविदारक घटना ने लोगों का कलेजा तब और छलनी कर दिया जब निक्की के 6 वर्षीय बेटे ने अपनी आंखों से देखे मंजर को बयां किया। मासूम ने कहा – “मेरी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी।” इस बयान ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं, निक्की का अधजला शव सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश की लहर है।

निक्की के पिता का दर्द भी शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दामाद और उसके परिवार की हर मांग पूरी की थी – जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल देना भी शामिल था। इसके बावजूद उनकी बेटी को रोजाना प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी जान ले ली गई।

गुस्से और आंसुओं के बीच निक्की के पिता ने कहा – “अगर सरकार आरोपियों पर बुलडोजर नहीं चलाती और सबको सजा नहीं देती, तो मैं भूख हड़ताल करूंगा। यह योगी जी की सरकार है, न्याय होना ही चाहिए।”

निक्की की मौत ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक दहेज की आग बेटियों को निगलती रहेगी? मासूम बेटे की आंखों से देखी गई यह सच्चाई समाज को झकझोर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

5 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

5 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

6 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

6 hours ago