दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर डटे रहे एनएचएम संविदा कर्मी

8 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रादेशिक आह्वान पर जनपद शाखा कुशीनगर में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण के दूसरे दिन सोमवार को भी जिले के समस्त सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल एवं टीबी अस्पताल में कार्यरत सैकड़ों संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि, “हम लोग विगत 15-18 वर्षों से अल्प मानदेय पर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर सेवाएं दे रहे हैं। सरकार नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की हमारी प्रमुख मांगों पर चुप्पी साधे है। यह काला फीता सरकार की अनदेखी के खिलाफ हमारा मौन विरोध है। यदि 7 अक्टूबर तक हमारी 8 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं, तो 08, 09, 10 अक्टूबर को हम पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन शुरू करेंगे। अब कर्मचारी आर-पार के मूड में हैं।”
संघ के मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर / जिला संरक्षक चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि, “कुशीनगर के साथ-साथ पूरे गोरखपुर मण्डल में आंदोलन पूरी ताकत से चल रहा है। शासन ने 10 लाख कैशलेस बीमा, DA, EPF, HRA, अनुकम्पा नियुक्ति जैसी तात्कालिक मांगों को भी लटका रखा है। जब तक शासनादेश नहीं आता, आंदोलन पीछे नहीं हटेगा।”

जिले भर से ये रहे शामिल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर मुख्य रूप से निशिकान्त सिंह, विनोद कुमार, सूर्य राम वर्मा, अजय धर दुबे, कन्हैया यादव सहित सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे।

टीबी अस्पताल में कमल शंकर पाण्डेय, अरमान अहमद, दीपक दुबे,
दुदही सीएचसी पर डॉ. श्री प्रकाश चंद, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. पूनम, डॉ. रेखा गुप्ता, सौरभ समर, गौरव श्रीवास्तव, अमन कुमार, रवि कुमार, अश्वनी, मनोज सिंह, रश्मि देवी, फूल कुमारी, मनीष कुमार,
कप्तानगंज सीएचसी पर रत्नेश मणि त्रिपाठी, डॉ. शशि भूषण सिंह, डॉ. गोपाल, रमेश यादव, शीला कुशवाहा, किरण, अनुपम पटेल, कृष्ण मुरारी, पुष्पा भारती, संदीप, पूनम, खुशी राजभर, यास्मीन परवीन, रेणु गुप्ता, साधना सोनी, बबिता यादव, नवीन चंद्र मिश्रा, खुर्शीद आलम,
विशुनपुरा सीएचसी पर डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, ईश्वर चंद्र, अमित कुमार, सुनैना, नीतू, पुष्पा यादव, सरोज यादव, नीलम गुप्ता, कृष्ण कुमार, हेमलता, संध्या, पूनम पाण्डेय, ललिता,
मोतीचक पर अमित श्रीवास्तव, अभिषेक विश्वकर्मा,
कसया सीएचसी पर डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रवीण पाण्डेय, सुनील यादव, रंजू तिवारी, अर्चना पाण्डेय,
सुकरौली सीएचसी पर डॉ. दिलीप गुप्ता, सुमन चौहान, ज्योति पाण्डेय, ओमप्रभा, डॉ. नीलोफर, सुमन यादव, राकेश सोनकर,
तरया सुजान सीएचसी पर डॉ. मुकेश आर्या, शालिनी पाण्डेय, दीपक कनौजिया, डॉ. ओ.एन. मिश्रा, डॉ. पिंकी, विक्टोरिया, धनंजय पाण्डेय,
एवं पीएम भीम यूपीएचसी पर डॉ. अनिकेत, यशोदा, काजल गुप्ता, रंजीत आदि ने काला फीता बांधकर विरोध जताया।

rkpshomnath

Recent Posts

आगरा जेल में बड़ा पहल: बंदियों की हुई नेत्र जांच, विधिक अधिकारों और समस्याओं पर भी हुई सीधी बातचीत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय कारागार आगरा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के…

7 minutes ago

बारिश की हर बूंद होगी कीमती! आगरा डीएम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और तालाबों को लेकर कसा शिकंजा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला तकनीकी…

16 minutes ago

गहिरा रघुनाथपुर टोला मार्ग पर झाड़-झंखाड़ से बढ़ी परेशानी

बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित खोराबार/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)खोराबार विकासखंड के ग्राम पंचायत गहिरा…

20 minutes ago

समाजवादी सरकार बनी तो होगा बरहज का विकास-विजय रावत

एस आई आर प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया धाँधली-विजय रावत वोट चोरी कर भाजपा…

52 minutes ago

आरबीएस के सहयोग से लौटी रिद्धि और सौमिक की मुस्कान

स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के सहयोग से दोनों बच्चों के कटे होठ तालु की हुई सफल…

1 hour ago

देवरिया में GRP-RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी के मामले में 53 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल…

2 hours ago