देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना देवरिया और आरपीएफ पोस्ट देवरिया की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक Vivo Y22 मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल जीआरपी देवरिया में दर्ज मुकदमे से संबंधित बताया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण तथा चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के पर्यवेक्षण में 6 अक्टूबर 2026 को जीआरपी थाना देवरिया और आरपीएफ पोस्ट देवरिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माणाधीन भवन के पोर्च से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक Vivo Y22 मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल मु0अ0सं0 52/2026, धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी देवरिया से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकतर अली पुत्र कलंदर हुसैन, निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 53 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था और चोरी से मिले सामान का इस्तेमाल अपने खर्च तथा ऐशो-आराम के लिए करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से रेलवे परिसर और ट्रेनों में होने वाली चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एस आई आर प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया धाँधली-विजय रावत वोट चोरी कर भाजपा…
8 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी…
स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के सहयोग से दोनों बच्चों के कटे होठ तालु की हुई सफल…
फोटो x लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार…
एक साल से नहीं उठा कचरा, नूरमोईउद्दीनपुर में गंदगी का अंबार; त्योहारों से पहले लोगों…
बिहार के 3.30 लाख शिक्षकों को बड़ा झटका! ट्रांसफर-पोस्टिंग फिर अटकी, अब छठ के बाद…