नईदिल्ली एजेंसी। राहुल गांधी की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई 3 मई को सूरत की अदालत में होगी। इसके साथ ही राहुल गांधी की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत में एक निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर करने पहुंचे थे। सूरत की एक निचली अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी पाया था।
एकजुटता दिखाने के लिए प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य राष्ट्रीय और राज्य पार्टी के नेता राहुल के साथ सूरत कोर्ट में मौजूद रहे। 24 मार्च को, शहर की एक निचली अदालत द्वारा राहुल गांधी को भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर एक मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को एक नियम के तहत लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद देवरिया के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि जिले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बांग्लादेश में हालिया सांप्रदायिक हिंसा भले ही फिलहाल शांत…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार सरकार ने भूमि सुधार और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के…
बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पथराव, यात्रियों में दहशत पटना (राष्ट्र की परम्परा…