नव नियुक्त स्टॉफ नर्सो को मिला नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी ने 55 स्टॉफ नर्सो को दिया नियुक्ति पत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने 55 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। जिलाधिकारी ने नव नियुक्त स्टाफ नर्सों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की ।
जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। मेडिकल सेवा के क्षेत्र में स्टाफ नर्सों का कार्य बहुत ही कठिन और चुनौती पूर्ण होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। यह एक समर्पण का भाव होता है जिससे मरीजों में डाक्टरों और नर्सों के प्रति सम्मान बढ़ता है।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा यह एक सेवा का क्षेत्र है जिसमें मरीजों को दवा से अधिक भावनात्मक लगाव की आवश्यकता होती है। क्योंकि कोई भी मरीज अस्पताल में बहुत ही विषम परिस्थितियों में ही आता है और उसे विश्वास होता है कि अस्पताल में उसका बेहतर इलाज होगा। उसके साथ अच्छा बर्ताव होगा। जिससे उसके स्वास्थ्य में मनोवैज्ञानिक रूप से तेजी से सुधार होता है।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिकेय पाण्डेय, डीपीएम पूनम, डब्लूयूएचओ एसएमओ डॉ सलीम मुहम्मद खान, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद यादव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

52 minutes ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

58 minutes ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

1 hour ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

2 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

3 hours ago