नई पहल: शिकायती संदर्भो की सुनवाई हेतु प्रकरण से सम्बंधित सभी पक्षकारों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थित में डीएम ने किया जनता दर्शन का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल सहित मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं समाधान दिवसों पर प्राप्त ऑनलाइन/ऑफलाइन लम्बित शिकायती संदर्भो के निस्तारण के संबंध में विशेश जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे। आज विशेष जनता दर्शन/सुनवाई के दौरान कुल 141 प्रकरणों से सम्बंधित दोनो पक्षों को बुला कर तथा प्रकरण से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से सम्बंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियो/लेखपाल से उपस्थित शिकायतकर्ता के समक्ष जानकारी एवं निस्तारण की दिशा में कृत कार्यवाही, निस्तारण में विलम्ब का कारण आदि के बारे में जानकारी/पूछताछ करते हुए तथा दोनो पक्षों की बात को सुनते हुए समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा माह अक्टूबर 2023 में प्राप्त कुल 141 लम्बित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आज 55 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। उन्होंने 20 प्रकरणों का दोनो पक्षों से वार्ता कर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी की इस नई पहल की फरियादियों/शिकायतकर्ताओं द्वारा सराहना की गयी। सुनवाई के दौरान शेष प्रकरणों का एक सप्ताह के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कुछ विशेष मामलों में जो न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण न्यायालय का निर्णय आने तक पक्षकारों को विवाद न करने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीड बैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार मेंहदावल हरेराम यादव, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद विनोद मणि त्रिपाठी, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी तथा फरियादी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

5 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

6 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

6 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

6 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

6 hours ago