बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था का नया अध्याय: बॉडी वॉर्न कैमरों से ई-चालान की तैयारी शुरू

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राज्यभर में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने और यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बिहार पुलिस एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। पटना समेत राज्य के सभी जिलों के प्रमुख शहरों में अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे बॉडी वॉर्न कैमरों के जरिए भी ई-चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन बॉडी वॉर्न कैमरों को अब लाइसेंस प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (LPR) से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। जैसे ही यह सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा, वैसे ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने शरीर पर लगे कैमरों से जो भी वीडियो या फोटो रिकॉर्ड करेंगे, उसमें दिखने वाले वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर ऑटोमैटिक ई-चालान जारी किया जा सकेगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। गलत ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग जैसे मामलों को कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर तुरंत चिन्हित किया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड के साथ पारदर्शी होगी।
ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनके कार्य प्रदर्शन पर नजर रखी जा सकेगी। पटना पुलिस और राज्य ट्रैफिक निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीक को पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले कुछ शहरों में लागू किया जा रहा है, जिसके सफल होने पर इसे पूरे राज्य में विस्तार दिया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इस नई व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
बिहार सरकार का यह कदम राज्य में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा तकनीकी नवाचार माना जा रहा है। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी हो सकेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

14 minutes ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

39 minutes ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

51 minutes ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

60 minutes ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

2 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

2 hours ago