टेंट की दुकान के छत पर मिला नवजात शिशु ,क्षेत्र में हड़कम्प

बालपुर/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। बालपुर कस्बे में एक टेन्ट की दुकान की छत पर एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। भीषण ठंडक से कांप रहे बच्चे को बगल के दुकानदार ने अपने घर में शरण दिया है।

मामला थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर बाजार का है। लखनऊ हाईवे पर शंकर गोपाल तिवारी के टेन्ट की दुकान की छत पर एक नवजात शिशु सुबह तड़के पाया गया। पड़ोस की एक महिला ने बच्चे को रोते हुए देखा और उसने सभी को बताया। उसे पड़ोस के मोटरसाइकिल मिस्त्री उमेश कुमार ने उठाकर अपने घर में शरण दिया है। उन्होंने उसकी साफ सफाई करके वस्त्रविहीन बच्चे को अपने घर का कपड़ा पहनाया है। बच्चे को ठंडक ज्यादा लग गई और वह कांपता रहा।

ग्रमीणों के मुताबिक लोकलाज वश शायद किसी ने प्रसव होने के बाद बच्चे को फेंक दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला की शादी नहीं हुई होगी और यह उसकी अवैध संतान होगी तभी तो उसने भीषण ठंडक में उसे मरने के लिए फेंक दिया। लेकिन मारने वाले से बड़ा है बचाने वाला की कहावत को चरितार्थ करते हुए ईश्वर को कुछ और मंजूर रहा होगा। ग्रमीणों में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसकी सूचना स्थानीय बालपुर चौकी पुलिस को दे दी गई है। नवजात शिशु पाये जाने की खबर जंगल की आग की तरह क्षेत्र में तेजी से फैल गई है और देखने के लिए सैकड़ों लोग पता लगाते हुए पहुँचने शुरू हो गये है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago