बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रारूप पर रजिस्टर में अपने दिन प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखा जाना है तथा इस रजिस्टर को निरीक्षण हेतु मा०व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। व्यय प्रेक्षक की सहमति से एतद्द्वारा अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण हेतु निम्नानुसार तिथिया सुनिश्चित की जाती है, जिसमें प्रथम निरीक्षण व लेखा मिलान तिथि 21 मई को तथा द्वितीय निरीक्षण 25 मई को तथा तृतीय निरीक्षण व लेखा मिलान तिथि 29 मई को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक स्थान कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी बलिया में होगा।
72-बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र कुमार ने बताया है कि निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय-अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराने का कष्ट करें। उक्त का अनुपालन न किये जाने की स्थिति में सम्बन्धित अभ्यर्थी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…