Monday, March 30, 2026
Homeआजमगढ़सड़क दुर्घटना मे घायल चाचा के बाद अब भतीजे की हुई मौत

सड़क दुर्घटना मे घायल चाचा के बाद अब भतीजे की हुई मौत

परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास सोमवार की सुबह नैनो कार व बुलेट में टक्कर हुई थी। जिसमें चाचा-भतीजा बुरी तरह घायल होगये थे। चाचा की सोमवार को ही जिला अस्पताल लेजाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। जबकि डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देख भतीजे को रेफर कर दिया था। मंगलवार की सुबह इलाज के समय घायल भतीजे ने भी गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना के कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) सोमवार की सुबह, अपने भतीजे अभिनेष सिंह (22) के साथ आजमगढ़ जिला मुख्यालय बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आ रहे थे। धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही बुलेट की नैनो कार से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में चाचा-भतीजा के साथ ही नैनो कार सवार डॉ. जितेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर कन्हैरा जिला अंबेडकरनगर भी घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। रास्ते में ही अर्जुन सिंह ने दम तोड़ दिया था। वहीं भतीजा अभिनेष जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, जिस पर परिजन उसे गोरखपुर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की सुबह भतीजा अभिनेष की भी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। चाचा के बाद भतीजे की भी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments