बरेली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के बरेली में नौकरी की तलाश में आई एक नेपाली महिला को भीड़ ने चोरी के शक में बेरहमी से पीट दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, नेपाल के पोखरा जिले की रहने वाली सुष्मिता सारू मागर उर्फ काजल बरेली के बारादरी क्षेत्र में अपने परिचित विनय गंगवार के घर पर थी। शनिवार देर रात करीब 1 बजे वह फोन पर बात करते हुए छत पर गई, तभी आसपास के कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया।
किला थाना पुलिस के अनुसार, लोगों ने शोर मचाया और टॉर्च की रोशनी में महिला को देख उसका पीछा किया। डर के मारे उसने छत का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर घबराहट में छत से कूद गई। जमीन पर गिरने से घायल होने के बावजूद भीड़ ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हाथ जोड़कर बार-बार कह रही है, “मैं चोर नहीं हूं” लेकिन भीड़ लगातार हमला करती रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…