संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र सीमा पाण्डेय ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अमृत काल के पंच प्रण के तहत युवाओं की पॉच प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 मई 2023 को प्रात 10 बजे हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में युवा काव्य लेखन कविता प्रतियोगिता, युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन पंच प्रण विषय पर किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभागी ही भाग लेंगे। प्रतिभागी संत कबीर नगर जनपद का ही निवासी होना चाहिए। सभी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…