पीड़िताओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नही- सचिव इशरत परवीन फारूकी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया इशरत परवीन फारूकी द्वारा वन स्टाप सेण्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टाप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गयी। वन स्टाप सेन्टर पर लम्बित प्रकरणों में पीड़िताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गयी। वन स्टॉप सेंटर के प्रपत्रों के निरीक्षण के दौरान मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल के द्वारा शेष पीड़िताओं की काउंसलिंग नही किये जाने पर नाराजगी ब्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नही होगी, वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्रबन्धक नीतू भारती को निर्देशित किया कि महिला और बच्चों जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता हो उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में सूचित करें।ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।
सचिव के द्वारा बताया गया कि 11 फरवरी को दीवानी न्यायालय परिसर मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामलें जो पति-पत्नी से संबंधित हो तथा जिसमें किसी तरह का विवाद हो गया हो और उसमें दोनों पक्ष मामले का निस्तारण कराना चाहते हैं तो वह अपने द्वारा एक प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में प्रस्तुत कर अपने मामलें का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के साथ भेदभाव एक महत्वपूर्ण समस्या हैं जो शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, सुरक्षा, सम्मान, बाल विवाह आदि में असमानता जैसे कई क्षेत्रों में फैली हुई हैं इस संबन्ध में बेहतर प्रयास किया जाना चाहिए, इस विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता शिविर व पेम्प्लेट आदि के माध्यम से किये जाने हेतु वन स्टाप सेंटर की केन्द्र प्रबन्धक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेण्टर नीतू भारती, दीक्षा सिंह, पूजा, रीना व महिला सुरक्षाकर्मी संगीता पुष्पा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago