मियाम एनजीओ की नीतू जोशी को मिला समाज सेवा में उत्कृष्ठ पुरस्कार

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
वैदेही तामन द्वारा आयोजित 16वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड से समाज सेविका नीतू जोशी को बेस्ट सोशल वर्कर के सम्मान से नवाज़ा गया। उन्होंने पिछले दो वर्षों में अपने एनजीओ मियाम के अंतर्गत ट्राइबल्स और किसानों के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नासिक में मुफ्त किताबें वितरित कीं। उनमें से एक छात्र ने यूपीएससी पास किया है। नासिक और आसपास के इलाकों के गरीब बच्चों के लिए वह अक्सर नोट बुक्स, टी शर्ट वितरित करती रहती हैं। जानवरों के लिए उन्होंने शेल्टर बनाए हैं, उनके खाने पीने का इंतेजाम किया है। ऐसे बहुत सारे सोशल वर्क्स के लिए नीतू जोशी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बता दें कि नीतू जोशी ने 2022 में मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी जो महाराष्ट्र दूरदराज के क्षेत्रों, विशेष रूप से गढ़चिरौली के नक्सली क्षेत्र में सक्रिय है और उम्मीद का एक नया दीपक रौशन कर रही है। नीतू जोशी का यह ट्रस्ट बच्चों की शिक्षा के लिए कार्यरत है। उनकी फीस से लेकर उन्हें पुस्तकें दिलाने तक का नेक काम यह संस्था कर रही है। इस सराहनीय प्रयास की वजह से ही नीतू जोशी को न्यूज़ मेकर्स अचीवर्स अवार्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ समाजसेविका का पुरस्कार मिला है।
मशहूर समाज सेविका नीतू जोशी सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य के प्रति समर्पण भाव से कई वर्षों से सक्रिय हैं। समाज और मानव सेवा में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। नीतू जोशी परोपकार और जनता के कल्याण के लिए लगातार काम करती आ रही हैं।
नीतू जोशी के नेतृत्व में मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट अनाथ बच्चों की सहायता, पशु कल्याण और जल संरक्षण सहित विभिन्न परोपकारी कार्य करता है। वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर सेवा भाव के साथ लगी हुई हैं, यही कारण है कि उन्हें प्रशंसा के साथ साथ अवार्ड्स भी मिलते हैं जो उन्हें और अधिक परोपकारी कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago