आर सी सी सड़क निर्माण को गुणवत्ता विहीन बता: ग्रामीणों ने रोका

भाटपाररानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली गुनी टोला में बनकटा ब्लाक के द्वारा कराए जा रहे सड़क के आर सी सी निर्माण ढलाई होने के दौरान ही अजीब वाक्या सामने आया है जहां, ग्रामीणों ने मानक गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण का आरोप लगाया है। साथ ही ग्रामीणों ने काम को भी रोक दिया, वहीं कार्यरत मजदूर काम रोक दिए। तथा इसकी सूचना, ठेकेदार को दी। उनके समझाने पर भी ग्रामीण नही माने।ग्रामीणों ने जे ई शैलेश शर्मा को फोन नम्बर 9450669809 पर वार्ता करके बताया सड़क जो बन रहा है।उसकी मानक समुचित नहीं है। इस कार्य को रुकवाइए।इस पर जे ई ने भड़क गए,बोले तुम कौन हो ये पूछने वाले। इसी बात को लेकर फोन पर बहस हो गयी। वहीं उपस्थित लोगों का कहना है कि जे ई मौके पर आएंगे तब ही काम होगा।लोगो ने कार्य को गुडवत्ता पूर्ण ढंग से कराए जाने की मांग भी किया और प्रदर्शन किया है पत्रकार से जब जेई की वार्ता हुई बोले हम वहां जेई नहीं हैं। वहीं जब लाल बहादुर जेई जो वहां पर तैनात हैं। उनके दूरभाष पर वार्ता किया गया तब उनके द्वारा बताया गया कि घर में शादी है छुट्टी पर हूं चीज गलत नहीं होगी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। इस बिच मौके पर खबर लिखे जाने तक जे ई व ठेकेदार नहीं पहुंच सके थे।ग्रामीणों में रविन्द्र यादव, सोनू यादव, धनन न्जय सिंह,मुन्ना कुमार, अभिषेक यादव,संतोष सिंह, प्रदीप,सुजीत,भरत सहित दर्जनों लोग उपस्थित बताए गए हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

31 minutes ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

35 minutes ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

39 minutes ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

44 minutes ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

50 minutes ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

55 minutes ago