उप्र खेमयू की आवश्यक बैठक हुई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला कमेटी की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय सलेमपुर में संपन्न हुई बैठक को खेत मजदूर के जिला अध्यक्ष हरिवंद प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया । संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि मुख्य रूप से जो ग्रामीण मजदूरों के जो हालात हैं आवास , विधवा ,विकलांग, वृद्धा पेंशन राशन कार्ड से नाम कट जाना पात्र व्यक्तियों को राशन नहीं मिलना इन सवालों को लेकर के 11 और 12 जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जन समस्याओं को लेकर धरना और 17 मार्च को दलित अधिकार सम्मेलन टेकुआ चौराहा पर किया जाएगा। जिसमें मनरेगा में बजट कटौती को लेकर मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम दैनिक मजदूरी ₹600 की मांग रखी जाएगी । इस बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर जिला मंत्री कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि आज देश के अंदर किसान अपनी मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली कूच के लिए निकले थे जिनको हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर ही रोक लिया है आज देश के अंदर किसान और मजदूरों की हालत एकदम दयनीय है। मनरेगा मजदूरों को समय से मजदूरी नहीं देना गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं देना किसानों के प्रति उदाशीनता को दर्शाता है इस बैठक को कामरेड शिव शंकर यादव ,कामरेड सुशील यादव ने भी संबोधित किया ,।इस बैठक में कामरेड बिरजू गुप्ता ,कामरेड दर्शन प्रजापति, कामरेड गुलजार, कामरेड रहमान, कामरेड श्री प्रसाद ,कामरेड मोतीलाल, नंदकुमार कुशवाहा ,सुरेश पासवान ,राम केवल, दरबारी, बिकाऊ ,शिवधारी ,रामश्री ,कुसुम राम प्रसाद ,फूलचंद ,राजकुमार, सुरजी भाई ,लालसा प्रसाद ,अच्छे लाल ,माया देवी ,लाल बच्चन आदि लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago