देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ प्री ट्रायल बैठक आहूत दिन बृहस्पतिवार को की गयी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त तहसीलदार अधिकतम वादों को चिन्हित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव इशरत परवीन फारुकी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार देवरिया सदर, नायब तहसीलदार बरहज, तहसीलदार रूद्रपुर , नायब तहसीलदार भाटपार रानी, तथा तहसीलदार सलेमपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस…
प्यार, भावनाएँ, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की वैश्विक आवश्यकता एक समग्र विश्लेषणगोंदिया।…
उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगरा में संगोष्ठी, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ…
RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…