विशिष्ठ शिक्षक बनने के बाद छात्रों के बीच मिठाई का हुआ वितरण
मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा प्रखंड के सक्ष्मता पास लगभग 250 शिक्षको ने नया साल यानी एक जनवरी को अपने मूल विद्यालय में योगदान देकर विशिष्ट शिक्षक बन गये है। विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद शिक्षको में खुशी की लहर दौड़ गयी।प्रखंड के बभनौली पंचायत के परसिया बारी स्कूल के शिक्षक केशव पाल इमलौली मिडिल स्कूल के उपेन्द्र यादव धरनी छापर के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका, मधु गुप्ता अनुसूचित जाति टोला स्कूल के पूजा चौधरी सहित अन्य सक्ष्मता पास शिक्षको ने मूल विद्यालय में विशिष्ट के पद पर योगदान दिया है। विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद परसिया स्कूल के शिक्षक केशव पाल ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाया है,उसने बताया की वर्ष 2025 में वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा कर राज्यकर्मी बना दिया है।यह फैसला शिक्षक हितों के लिए नया साल के लिए उपहार है। प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सचिव अनवर हुसैन अंसारी ने कहा की यह नियोजित शिक्षकों का वर्षो से बहु प्रशिक्षित मांग था कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाये सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने अपने साशन काल मे इस मांग को पुरा किया है।जिससे शिक्षको में खुशी व हर्षोल्लास है। सेवा निरंतरता इसके साथ मे उनके खुशी को चार चांद लगा देता है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…