एनडीआरएफ और जिला आपदा प्राधिकरण ने किया भूकंप से बचाव के लिए मॉकड्रिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में भूकंप से बचाव के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास किया।
इस अभ्यास में एनडीआरएफ की टीम ने रोप रेस्क्यू और सीएसएसआर टीम के बचावकर्ताओं ने अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करके फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्य की तैयारी जांचना एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करना था।
मॉकड्रिल की शुरुआत 12:50 बजे हुई। जब अचानक कालेज की आपातकालीन घंटी बजी। छात्रों को भूकंप आने की सूचना दी गई। छात्रों ने सावधानी से डेस्क के नीचे सर ढंककर बैठ गए और डेस्क को कसकर पकड़ लिया। भूकंप थमने के बाद छात्र खुले स्थान पर इकट्ठा हुए जहां उनका हेड काउंट किया गया।
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करके बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सीएसएसआर टीम के बचावकर्ताओं ने अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करके दीवार को काटकर पीड़ित तक पहुंचे, उनको फर्स्ट एड दिया और सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी एवं आपदा प्रबंधन से आपदा विशेषज्ञ कृष्णा गुप्ता एवं अग्निशमन विभाग, मेडिकल विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी, एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार, निरीक्षक दीपक मंडल एवं एनडीआरएफ के अन्य रेस्क्यूअर आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

11 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

22 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

33 minutes ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

48 minutes ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago