एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने ठुकराया एनडीए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)-एससीपी के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन का समर्थन नहीं करेगी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे मुलाकात कर राधाकृष्णन के पक्ष में समर्थन देने का अनुरोध किया था। लेकिन, पवार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

पवार ने कहा, “मुख्यमंत्री फडणवीस ने हमसे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन का समर्थन करने का आग्रह किया था, क्योंकि वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि यह उम्मीदवार हमारी विचारधारा से मेल नहीं खाते।”

एनसीपी-एससीपी प्रमुख ने दो टूक कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के साथ समझौता न करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ समन्वय कर आगे की रणनीति तय करेगी।

राजनीतिक हलकों में पवार के इस बयान को भाजपा और एनडीए के लिए एक झटका माना जा रहा है। वहीं, विपक्षी खेमे में इसे एकजुटता की दिशा में अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि सी.पी. राधाकृष्णन इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उन्हें एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

3 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

4 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

7 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

7 hours ago