देवरिया जिले में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संचालन शुरू

देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा)।राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया में 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी, देवरिया द्वारा एनसीसी कैंप वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या-162_ का संचालन शुरू हो गया।

इस एनसीसी कैंप के कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के. सिंह ने बताया कि इस कैंप में देवरिया और आसपास के जिलों के लगभग 600 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं तथा यह कैंप आगामी 7 दिनों तक संचालित होगा।

कैंप के दौरान एनसीसी कैडेटों को मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग जैसे आर्मी विषयों के साथ एनवायरमेंट अवेयरनेस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा कैंप के दौरान आगामी एनसीसी ‘बी’ व ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षाओं पर फोकस करते हुए एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैंप के पहले दिन कैंप में प्रतिभाग करने आने वाले एनसीसी कैडेट्स को रिसेप्शन पर उनके कैम्प कागजात व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देखकर प्रवेश दिया गया तत्पश्चात उन्हें उनकी लिविंग एरिया में भेज दिया गया और कैम्प में होने वाली ट्रेनिंग का कार्यक्रम समझाया गया फिर उनसे ट्रेनिंग एरिया दुरुस्त कराई गई।

उक्त एनसीसी कैंप में राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया, बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहज, अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया, अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज भागलपुर, बबुआ जी स्नातक महाविद्यालय पिंडी, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, पिंडी इंटर कॉलेज पिंडी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया के एनसीसी कैडेट विभाग करेंगे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago