Categories: Uncategorized

एनसीसी कैडेट्स ने युद्धकाल जैसी विकट परिस्थिति में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा

  • दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें युद्धकाल जैसी विकट परिस्थिति में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण की बारीकियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से एनसीसी कैडेट्स को सिखाया गया। एनसीसी की लगभग 300 गर्ल्स कैडेट्स ने हमले की स्थिति में सायरन बजने पर प्रभावित स्थान से बाहर निकलने तथा विभिन्न परिस्थितियों में की जाने वाली प्रतिक्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान सायरन की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सभी लोग बाहर आ गए तथा प्रशिक्षण में उत्साह से सहभागिता की।
इस कार्यक्रम में 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने जनपद की सिविल डिफेन्स टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी कैडेट्स को आज प्राप्त की गई जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के उपनियंत्रक एस पी सिंह, सह उपनियंत्रक वेदप्रकाश यादव, डिवीजनल वार्डेन डी पी तिवारी,प्रतीक सरकारी,विकास जालान, अभिषेक कुमार, अभिषेक सोनकर तथा एन सी सी गर्ल्स बटालियन से विश्वविद्यालय की एन सी सी महिला अधिकारी मेजर विनीता पाठक, कैप्टन निधि लाल, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, सीनियर जीसीआई सीमा राय सूबेदार मेजर सी के मण्डल सहित अन्य पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago