Categories: Uncategorized

अमेरिका में फंसे युवक को भारत लाने हेतु केंद्रीय मंत्री से की गई अपील

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।युवा समाजसेवी राम प्रकाश गुप्ता( रामप्रकाश ज्वेलर्स) के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं गोण्डा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि भरत कुमार गुप्ता के सुपुत्र बादल विशाल गुप्ता अमेरिका में पारिवारिक विवाद के चलते फंसे हुए हैं। और उन्हें भारत लाने के लिए अब तक किए गए तमाम प्रयास असफल रहे हैं।
रामप्रकाश गुप्ता द्वारा केंद्रीय मंत्री से विदेश मंत्रालय के माध्यम से सहयोग की अपील की गई। इस पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही।
इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,देवानंद गुप्ता, सभासद अभिषेक गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष कसौधन, ध्रुव गुप्ता, नगर अध्यक्ष फर्रेंद्र गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्थानीय जनमानस ने भी केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि बादल विशाल गुप्ता को जल्द ही भारत लाया जा सकेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago