नशा मुक्ति रैली मे एनसीसी कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे शिविर संख्या-154 के आठवें दिन की शुरुआत उत्साह और जनजागरूकता के माहौल के साथ हुई। दिनांक 27 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत भव्य रैली निकाली गई। शिविर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील जेठैलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में एसडी, एसडब्ल्यू, जेडी एवं जेडब्ल्यू कैडेट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कैडेट्स ने नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इसके उपरांत कैडेट्स के लिए आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट दीपशिका मौर्य, जेसीआई अर्चना चौहान एवं श्वेता यादव ने प्रशिक्षण देते हुए आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार और मानसिक तनाव से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।
हवलदार पूरण द्वारा 5.56 एमएम हथियार पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को हथियार खोलने-जोड़ने, फायरिंग की प्रक्रिया, एम्युनिशन भरने और खाली करने की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने बड़े ध्यान और अनुशासन के साथ अभ्यास किया।
वहीं पीई शान सिंह ने “फाइंडिंग योर ओन पोजीशन ऑन मैप एंड ग्राउंड” विषय पर क्लास ली। इस दौरान जेसीओ कमलजीत सिंह ने प्रैक्टिकल के माध्यम से कैडेट्स को मैप रीडिंग और ग्राउंड पोजीशन पहचानने की बारीकियां सिखाईं।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी शिविर का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स को हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

2 hours ago