पांच इंटर कालेज के 245 एनसीसी कैडेट्स परीक्षा में हुए सम्मिलित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।नवयुग इण्टर कालेज मिहींपुरवा में 245 एन सी सी कैडेट्स की एनसीसी “ए” सार्टिफिकेट परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई,जिसमें से 19 कैडेट्स अनुपस्थित रहे और 51 यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर द्वारा नवयुग इण्टर कालेज मिहीपुरवा को एनसीसी “ए” सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।
जिस पर राम जानकी इण्टर कालेज रुपैडीहा, एसपीवीपी इण्टर कालेज सेमरहना, नवयुग इण्टर कालेज मिहींपुरवा, सर्वोदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा, डा0 राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज बभनिया फाटा के कैडेट्स शामिल हुये, परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण 51 यूंपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर के सीओ कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने किया । परीक्षा केन्द्र पर सुचितापूर्ण परीक्षा चलती हुई पायी गयी, परीक्षा सूबेदार सुखविंदर सिंह, नायक हवलदार राकेश कुमार, हवलदार सुमेर, हवलदार अमर डाले की देख देख में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चन्द वर्मा, एएनओ धीरज कुशवाहा, बृजेश कुमार, पुनीत मिश्रा, प्रमोद कुमार, चन्दन कुमार उपस्थित रहे।
26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…
लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…