गोरखपुर,( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)|आज के भागदौड़ भरे जीवन में प्रदूषण, धूप, तनाव और असंतुलित दिनचर्या के चलते स्किन से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इनमें से सबसे सामान्य समस्या है पिग्मेंटेशन, यानी त्वचा पर काले या भूरापन लिए हुए धब्बे या रंग में असमानता। यह समस्या चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करती है और आत्मविश्वास को भी कम कर सकती है।
लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स, क्लिनिकल ट्रीटमेंट और केमिकल पील्स का सहारा लेते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस परेशानी का हल हमारे किचन में ही मौजूद है — मेथीदाना, यानी फेनुग्रीक सीड्स।
🌿 मेथीदाना: त्वचा के लिए वरदान
मेथी सिर्फ स्वाद और सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की समस्याओं के लिए भी एक औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है। इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन, पोटैशियम, लिग्नन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। खासतौर पर यह त्वचा की रंगत को निखारने और पिग्मेंटेशन के निशानों को हल्का करने में कारगर मानी जाती है।
🔬 कैसे काम करता है मेथीदाना पिग्मेंटेशन पर?
सामग्री:
1 चम्मच मेथीदाना (रातभर भीगाया हुआ) ,1 चम्मच कच्चा दूध ,½ चम्मच हल्दी
विधि: भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। ,उसमें दूध और हल्दी मिलाएं।इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।सप्ताह में 2-3 बार यह पैक लगाने से त्वचा की रंगत निखरने लगेगी और पिग्मेंटेशन धीरे-धीरे कम होगा।
⚠️ सावधानी जरूरी ,पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।यदि स्किन सेंसिटिव है तो किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लें।धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन का प्रयोग करना न भूलें। इस विधि प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सुझाव जरूर ले।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…