देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
संत बिनोवा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वधान में 12 जनवरी को राष्ट्रीय-युवा-सप्ताह का हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन हुआ।
जिसमें प्राचार्य प्रोo अर्जुन मिश्र के कुशल निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डाo चंद्रेश कुमार बारी एवं डाo कृष्ण मुरारी गुप्त की देख- रेख में राष्ट्रीय युवा-सप्ताह मनाया गया। जिसमें मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाo कृष्ण मुरारी गुप्त ने स्वामी विवेकानंद की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व को अपने अंदर धारण करने के लिए अपने स्वयंसेवकों से आग्रह किया और कहा कि देश का युवा ही एक ऐसा जादूगर है जो समाज के धारा को जिस दिशा में चाहे उस दिशा में मोड़ और समाज में आमूल चूल परिवर्तन ला सकता है।इसलिए समाज के युवाओं को सकारात्मक दृष्टि कोण अपनानी चाहिए जिससे समाज में स्वस्थ परिवर्तन हो सकेगा। पलक, रोज, रश्मि, आदर्शी, अंतिमा, अंगिरा आदि ने भी अपने-अपने भाषण के माध्यम से समाज के युवाओं को जागृत करने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में खालिद चिश्ती, दानिश अजहर,ज्ञान तिवारी, विकास पांडे,राजन मिश्रा तथा स्वयंसेवकों में रश्मि मिश्रा, वंदना वर्मा, समर प्रताप, अभिनव चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…