देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप्प के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत बरनइ मे मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
बनाये जा रहे खेल मैदान की अनुमानित लागत 07 लाख के सापेक्ष कोई भुगतान नही पाया गया। चल रहे कार्य का निरीक्षण करने एवं मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने के निर्देश दिये जाने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती कला पाण्डेय, तकनीकी सहायक विश्वनाथ गुप्ता, ग्राम रोजगार सेवक जितेन्द्र गुप्ता द्वारा कार्य स्थल पर नही जाने के कारण सम्बन्धित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये। खेल मैदान के गेट में बनाये जा रहे बीम के टेढ़े पाये जाने पर निर्देश दिये गये कि बनाये गेट को तत्काल सही किया जाय एवं कार्य पर लगाये गये श्रमिकों की शतप्रतिशत उपस्थिति एन०एम०एम०एस० के माध्यम से ही लिये जाने के निर्देश दिये गये।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…