राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
सहयोगी आर बी पी जी कालेज खुशहालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन स्वयंसेवकों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक इं०अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सभी युवा छात्र एवं छात्राओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है।
यह सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित कर समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है, और उसके व्यक्तित्व को निखारने एवं भविष्य में उन्हें कर्तव्यनिष्ठ संवेदनशील तथा उपयोगी नागरिक के रूप को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्र को विकसित करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । इन सात दिनों के शिविर में आपने जो कुछ सिखा है ‌।उसका उपयोग अपने परिवार, समाज,देश को विकसित करने में करें, यही शिविर की सार्थकता होगी। कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार गौतम ने स्वयंसेवकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, एन एस एस हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे हम न केवल अपना बल्कि अपने परिवार,समाज, तथा राष्ट्र का विकास कर सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी अनीता कुमारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने कि प्रेरणा दी। विश्व जल दिवस के पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक इं०अरुण कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने साथ ही साथ सभी स्वयंसेवकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया, जिसमें आम, अनार , अशोक,पाम,लीची, इत्यादि पेड़ लगाए गए।कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक ह्दयांशी पटेल, ज्योति वर्मा,सोनी वर्मा, अनामिका, किरन, खुशनुमा, सोनाली,रबिता, आराधना ने प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों तथा ग्रामवासियों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। रंगोली के माध्यम से क्रांति देवी, प्रियांशी वर्मा, विनीता देवी स्वयंसेवकों व ग्रामवासियों को जागरूक किया।शिविर में प्रवक्ता अनुज कुमार वर्मा,सत्येन्द्र कुमार, एसडी वर्मा, संस्थापक मिशन पर्यावरण संरक्षण उत्तर प्रदेश भारत गणराज्य,रामरूप वर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, विकास कुमार वर्मा, ज्योति वर्मा,सोनी वर्मा, गोल्डी रावत, प्रियंका, कोमल, संध्या बिजया गौतम, सोभा गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किए l प्रवक्ता अवधराम, राघवेन्द्र प्रताप सिंह,चंद्रकांत सिंह, गीता वर्मा, प्रतिभा वर्मा,दीपक सिंह, प्रदीप कुमार,निधि, कोमल कमल, इंद्रजराज सिंह,दिनेश चंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

20 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

29 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

44 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago