उम्मीदवारी घोषित होते ही मिहिर कोटेचा ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार ईशान्य मुंबई लोकसभा सीट से विधायक मिहिर कोटेचा को उम्मीदवार घोषित किया है। मिहिर कोटेचा की उम्मीदवारी घोषित होते ही ईशान्य मुंबई के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओ में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जा रही है। बता दें कि महायुति के ईशान्य मुंबई से
लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विधायक मिहिर कोटेचा के चुनाव प्रचार हेतु गत दिनों मुलुंड में भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 104 के कार्यकर्ताओं की बैठक विजय सोसाइटी हॉल, मुलुंड पश्चिम में आयोजित की गई। भाजपा प्रत्याशी मिहिर कोटेचा के प्रचार अभियान के मुख्य मार्गदर्शक सांसद मनोज कोटक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.। इस अवसर पर सांसद मनोज कोटक, पूर्व नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, नरेश चंदा राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान प्रत्याशी मिहिर कोटेचा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए हरसंभव मदद का आव्हान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

2 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago