नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक मॉडल टाऊन स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अधिवेशन 16 मार्च को आयोजित करने की घोषणा की गई। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी।
बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बॉबी वर्मा और प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी शामिल हुए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश अधिवेशन से पहले प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। नव गठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी प्रदेश अधिवेशन 16 मार्च को अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां पर हिन्दू महासभा का संगठनात्मक ढांचा सशक्त होना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को अधिवेशन आयोजित करने के निर्णय पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का हरसंभव सहयोग अधिवेशन के आयोजन में प्राप्त होगा। राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद तिवारी ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी है।
बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि 16 मार्च को आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के पद से संबोधित करेंगे और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलवाएंगे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…