शंकर पांडेय की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शंकर पांडेय चर्चित हत्या काण्ड

शंकर पांडेय के दोस्त ने किया था उनकी हत्या

इशारू /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के शंकर पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई। जिस निरीह व्यक्ति की निर्मम हत्या कुछ गैंगस्टरों ने दोस्त बनकर कर दिया।
शंकर पाण्डेय के परिजनों ने 3 माह पूर्व 8 सितंबर को हुए, हत्याकांड के बाद, कंकाल मिलने के बाद 27/11/24 को अन्तिम संस्कार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने संजय उर्फ टाटा यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी ग्राम भागलपुर सक्रिय सदस्य शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव निवासी ग्राम भागलपुर के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित गैंगस्टर चार्ट मिलने के बाद उक्त कार्यवाही की गई।
शंकर पांडेय की दो पुत्री एक पुत्र जिनका कोई सहारा नहीं है जिनके साथ अनेकों समाजसेवी खड़े हुए, ताकि उनके पिता को न्याय मिल सके और हत्यारों को सजा मिल सके।
इस श्रद्धांजलि सभा में शांभवी पीठाधीश्वर महाराज आनंद स्वरूप पहुंचे, वो इस क्षेत्र में जहां भी किसी गरीब असहाय को किसी प्रकार की पीड़ा होती है, और उनको भनक लगती हैं तो वह वहां जाकर उसे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो जाते हैं ।
उन्होंने कहा शंकर पांडेय के हत्यारे को प्रशासन द्वारा इतने दिनों तक बचाए रखना समय से गिरफ्तार न करना प्रशासन पर एक सवालिया निशान खड़ा होता है।
समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडेय, ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ गुड्डू बाबा जब धरना देना शुरू किया, तब प्रशासन ने 7 दिनों बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
संध्या मिश्रा राष्ट्रीय प्रमुख रैनाथ फाउंडेशन ने श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त किया।
ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ गुड्डू बाबा ने आज तक उस पीड़ित परिवार के साथ तन मन धन से खड़े रहे लोगों से आग्रह किया कि इस पीड़ित परिवार को सहारे की जरूरत है, उन्होंने कहा की आला अधिकारी आज तक इस पीड़ित परिवार की शुद्ध लेने नहीं आए क्या यही हमारे देश की प्रशासनिक व्यवस्था है जो संवेदनहीन है।
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय जो इशारों गांव जैसे छोटे गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और उन्होंने कहा की प्रशासन का यह संवेदनहीनता ढीला डाला रवैया काफी चिंता जनक है । हम समाज के किसी भी निरीह व्यक्ति के साथ अगर ऐसा होता है, तो स्वर्ण आर्मी हमेशा उसके साथ खड़ी रहेगी। इस श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में Flipkart डिलीवरी बॉय की हड़ताल: घटती मजदूरी, बीमा कटौती और OBD सिस्टम के खिलाफ फूटा गुस्सा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में Flipkart से जुड़े डिलीवरी कर्मियों ने अपनी मांगों को…

6 hours ago

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, संसद में निर्णायक बहस

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, संशोधन प्रस्ताव पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने…

7 hours ago

तेल, ताकत और टकराव: 2026 का सबसे बड़ा वैश्विक संकट

होर्मुज़ संकट 2026: अमेरिकी नाकेबंदी, चीनी चुनौती और बदलता वैश्विक शक्ति संतुलन पश्चिम एशिया में…

7 hours ago

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

18 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

18 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

18 hours ago