सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारणी का किया गठन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोक समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए संकल्पित,सर्व समाज के सहयोग हेतु अहर्निश समर्पित मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी लोक हित पार्टी के देवरिया कार्यकारिणी का गठन आज कार्यकर्ताओं के गहमा-गहमी के मध्य सम्पन्न हुआ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंण्डित श्याम नरायण चौबे और राष्ट्रीय महासचिव प्रख्यात साहित्यकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही का आगमन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवरिया जनपद मे हुआ।जहा शहर के बाहर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव को फूल मालाओ से स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला वहा से कार्यक्रम स्थल यूके एकेडमी विद्यालय खरजरवा, साकेतनगर,देवरिया को प्रस्थान किया।वहा प्रदेश सचिव रमेश मिश्र के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।सभी का अभिनन्दन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने जनपदीय कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा प्रारंभ की।तमाम दावेदारी के बावजूद सर्वसम्मति से रमेश मिश्रा को प्रदेश सचिव, रामनयन तिवारी को जिलाध्यक्ष देवरिया,राहुल तिवारी को मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर,रतन कुमार तिवारी को जिला मंत्री,जिला संयोजक प्रेमानंद तिवारी,सुनील पाण्डेय को व्लाक अध्यक्ष पर मनोनयन किया गया।
गया।मनोनयन के उपारान्त सभी जनपदीय पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नरायण चौबे और राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र मिश्र ने माल्यार्पण करते हुए मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किए।समर्थकों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नरायण चौबे ने कहा कि जीवन का हर पल आप सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को समर्पित है।लोक हित पार्टी मे सर्व समाज का सम्मान सुरक्षित है।लोक हित पार्टी का अभ्युदय सर्व समाज के मंगल के लिए हुआ है।पार्टी के बढते जनाधार से अन्य राजनीतिक पार्टिया और राजनेता घबराए हुए है।आगामी चुनाव मे लोक हित पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।उन्होने कहा कि समाज मे व्याप्त भय भूख हिंसा रिश्वतखोरी,अशिक्षा,अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निरंतर आवाज़ उठाता रहूगा।सबके प्रति ममता का भाव सबके प्रति समता का भाव हमारे राजनैतिक जीवन का उद्देश्य रहा है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार मिश्र बिरही ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक सभी पार्टियों ने जनता को ठगा है।आगे अब इस अनीति को कादापि वर्दाश्त नही किया जाएगा।सभी शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विविध जनपदो का दौरा कर रहे है।कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि आने वाला समय लोक हित पार्टी का है।इन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना करते हुए शानदार आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किए।प्रदेश सचिव रमेश मिश्रा ने कार्यक्रम मे राष्टीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव को फरसा भेट कर स्वागत किए।आभार प्रदर्शन डा0बी यम मिश्र और संचालन डा0 पंकज प्राणेश ने किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago