देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सरस्वती शिशु विद्या मंदिर देवरिया के परिसर में, देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती, राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक श्रीवास्तव(अध्यक्ष बाल विकास समिति)तथा अध्यक्ष गौरव गोयल (कोषाध्यक्ष बाल विकास समिति) मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती व रामानुजम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया। अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।
इसके उपरांत भैयाप्रांशु द्वारा रामानुजम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। तदुपरांत विद्यालय के भैया बहनों द्वारा गणित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने माडल का अवलोकन किया,और उन्होंने उनसे प्रश्न पूछे तथा अत्यधिक प्रभावित होकर उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर गणित दौड़ प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता गिनती, पहाड़ा, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जो अत्यंत प्रभावी रहा। अंततः विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र ने अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किये।
इस अवसर पर रघुवीर , कपिल देव सिंह, लालजी सिंह, राजेंद्र सिंह , रानी, खुशबू, तृषा , माधुरी आदि उपस्थित रहे।
बिहार शिक्षक भर्ती में शादीशुदा महिलाओं के लिए बड़ा नियम, पति नहीं पिता के पते…
बदलते मौसम में फटे होंठ और एड़ियों की बढ़ती परेशानी से ऐसे बचें, अभी से…
फोटो goo राष्ट्र की परम्परा घरेलू स्वाद डेस्क अगर रोज की एक जैसी सब्जियां खाकर…
🌟 आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार,…
KBC के मंच पर चमकेंगी बिहार की मुखिया ज्योति कुमारी, अमिताभ बच्चन के साथ साझा…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले ट्रैफिक अलर्ट! 9 अक्टूबर को सुबह 6 से रात…