09 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

नोटिस तामील हेतु पैरोकारों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी हेतु जिला प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार द्वारा समस्त थानों के पैरोकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को उपस्थित होने के लिए समस्त बैंकों, विभागों, न्यायालयों के सम्मन अथवा नोटिसों के तामीला करवाने हेतु समस्त थानों के पैरोकारों को एक-एक पक्षकारों के घर जाकर उनको नोटिस तामिला करवाते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 मार्च 2024, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है। लोक अदालत में पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय, बैंक, तहसील, इंश्योरेंस, भारतीय दूर संचार निगम, बिजली विभाग समेत समस्त विभागों में लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का भी निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे पारिवारिक मामलों जो किसी न्यायालय में लंबित नहीं है वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय की डिग्री के समान होगा। श्री सिंह ने जनपद के समस्त सम्मानित जनमानस से अपील किया की दिनांक 09 मार्च 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराते हुए सफल बनावे। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में संपर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

3 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

3 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

3 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

4 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

4 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago