राष्ट्रीय स्तर की चोरनी को गोरखपुर कैंट पुलिस ने अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार नगद इनाम देने की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कैंट पुलिस ने गोरखपुर के बलदेव प्लाजा से किमती हार चुराने वाली चोरनी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 17 नवंबर 2022 को गोलघर बलदेव प्लाजा स्थित बेचूलाल विनोद कुमार ज्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने कीमती हार को बड़ी ही चतुराई के साथ सीसी कैमरा सहित, दुकान पर मौजूद लापरवाह कर्मचारियों के मौजूदगी में कीमती हार को लेकर रफूचक्कर हो गई थी। जो सीसी कैमरे में उसके सभी करतूत कैद हो गए थे, पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि, आवेदक गौरव सर्राफा ने कैंट पुलिस को सूचना दिया था कि एक महिला ग्राहक बनकर हमारी दुकान पर पहुंची थी और बड़ी ही चतुराई के साथ हमारी दुकान से कीमती हार को चुरा कर ले कर चली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह को कीमती हार को बरामद करने का निर्देश दिया था। एसपी सिटी ने टीम गठित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, जिसके अनुपालन में कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने अपनी टीम के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर की चोरनी पूनम उर्फ पुर्नी पत्नी कमलेश उर्फ राजा रंगवानी निवासी म0नं0 G/304 एन्जल रेजीडेन्सी रानसान ग्राम नियर रेलवे क्रासिंग एस.पी. रिंग रोड नाना चिलोडा अहमदाबाद गुजरात से चोरी की गई हार गलाने के बाद सोने की राड वजन करीब 43 ग्राम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह चोरनी 8 बार जेल जा चुकी है। इसके पहले अमदाबाद कोलकाता गुजरात से तीन बार राजस्थान मुंबई व हैदराबाद से जेल जा चुकी है। गोरखपुर बलदेव प्लाजा में चोरी करने से पहले गुजरात अयोध्या पहुंची वहां से ट्रेन द्वारा गोरखपुर स्टेशन आकर टेंपो में बैठकर बलदेव प्लाजा के पास उतर गई, वहां अकेले पहुंचकर सीसी कैमरे और दुकानदारों की परवाह न करते हुए बड़ी सफाई से कीमती हार को चुरा कर ले कर चली गई लेकिन गोरखपुर की पुलिस ने सीसी कैमरे की मदद से राष्ट्रीय स्तर की चोरनी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूनम 15 वर्षों से ज्लेवरी की दुकानों पर अपने मामा के साथ मिलकर चोरी करती थी, मामा की मृत्यु होने के बाद अब अकेले ही चोरी के कार्यों को अंजाम देने का कार्य करती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 नगद इनाम देने की घोषणा की। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह रहे मौजूद। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी जटेपुर, उपनिरीक्षक दीपशिखा, रंजन कांस्टेबल, चंद्राकर यादव, महिला कांस्टेबल सुनैना सम्लित रही।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago