बालिकाएं हर पिता की होती हैं आन, बान, सम्मान और स्वाभिमान –मोहन द्विवेदी
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सती, सावित्री, अहिल्या, मैत्रेयी, गार्गी आदि के चरित्र के माध्यम से वर्तमान में भारतीय नारी के पवित्र स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और बेटियों को समान अवसर देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। भारत में प्रति वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज में बालिकाओं के अधिकार, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बालिकाएं हर पिता की आन, बान, सम्मान और स्वाभिमान होती हैं।
श्री द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश दिवस की चर्चा करते हुए कहे कि हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के वासी हैं। यह भारत का अति महत्वपूर्ण और अति अभिन्न अंग है।
कक्षा 11 की छात्रा अदिति पाण्डेय ने भारतीय नारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक करते हुए चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपने पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, तो साक्षी सिंह ने पारिवारिक सामाजिक जीवन में नारी का कर्तव्य क्या है, इस बिंदु पर प्रकाश डाला । सभा को विद्यालय के अध्यापक ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा और डॉक्टर त्रिपुरारी मिश्रा ने मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कुछ अध्यापक एवं सभी अध्यापिकाएं और नौवीं से बारहवीं की छात्राएं उपस्थित थीं।कार्यक्रम में बालिका दिवस पर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…
हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…
न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…
समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…
खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…