कलयुगी मां ने जन्म देकर नवजात शिशु को फेंका बाल कल्याण समिति ने बचाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के ग्राम गोडियन पुरवा स्थित बाग में किसी कलयुगी मां ने नवजात शिशु को जन्म देकर फेंक दिया जहां क्षेत्र के राजू नामक व्यक्ति द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में महिला अस्पताल के आईसीयू शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना थाना मोतीपुर पुलिस को मिलने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर शिशु के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस नवजात शिशु के चिकित्सा एवं अन्य सभी आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था पर बात किया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जीडी में दर्ज सूचना के अनुसार ग्राम गोडियनपुरवा मौजा राजापुर कला के पास बाग में ग्रामवासी राजू को यह नवजात शिशु मिला तो वह इसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल पीएचसी गायघाट ले गया जहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच लाकर यहां शिशु वार्ड आईसीयू में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा इस बारे में खोजबीन किये जाने पर इस नवजात शिशु के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और इस बाबत सीडब्लूसी के अध्यक्ष के निर्देश पर शिशु की सुरक्षा के लिये महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती इस शिशु की हालत पहले से बेहतर बताई जाती है। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इस शिशु को अब ऑक्सीजन हटा दिया गया है, क्योंकि वह स्वयं ऑक्सीजन ले रहा है और ब्लडिंग भी रुक गई है। फीडिंग भी कराई जा रही है और बृहस्पतिवार की देर शाम शिशु को भर्ती कराएं जाने की सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य नवनीत मिश्रा, दीप माला प्रधान संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या व आनंद कुमार आदि ने भी पहुंच कर शिशु की स्थिति देखकर रिपोर्ट दिया ।

Karan Pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

36 minutes ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

51 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

9 hours ago