Categories: Uncategorized

नरायनपुर कोठी ने पथरदेवा को 5 विकेट से हराया


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बिशनपुर बाजार महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज मैदान पर हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल
मुकाबले में लायन क्रिकेट क्लब नारायनपुर कोठी ने सनराइजर्स क्लब पथरदेवा को 5 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर नारायनपुर कोठी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पथरदेवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 134 रन का स्कोर बनाया जिसमें रवि ने 25 गेंद में 63 रन की खेली पारी।
नारायन पुर कोठी की तरफ से मुन्ना ने 4 और साजिद ने 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी नारायनपुर कोठी की टीम 10 ओवर में ही 135 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया। नारायनपुर कोठी की तरफ से अरुण ने 48 तथा साजिद 16 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई । इस मैच के मैन ऑफ द मैच साजिद रहे।
इस मैच के मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला प्रधानाचार्य तथा विशिष्ट अतिथि नागेंद्र गुप्ता ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया। मैच के अंपायर अजय यादव तथा सद्दाम अंसारी, स्कोरर आरिफ अंसारी रहे। कमेंट्री उरैश बाहुबली ने किया।आयोजक विकास यादव विपिन ठाकुर, विनय सिंह, राकेश यादव, आदित्य, प्रदीप, आकाश, सत्यम आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

7 hours ago