छठ घाटों पर तैयारियों का नपा अध्यक्ष द्वारा लीया गया जायजा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय द्वारा छठ पूजा के पावन अवसर पर भारी भीड़ के आने को लेकर घाटों पर की गई तैयारियों का लिया गया जायजा।
बताते चले कि गुरुवार को नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय द्वारा नगरिपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ छठ पूजा को लेकर नगरिपालिका द्वारा की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान मीडिया से वार्ता कर बताया कि बरहज नगर के मुख्य चौराहे से लेकर सरयू तट तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छठ पूजा सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था की गई हैं, तथा दूर दूर से आई महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था , रात्रि विश्राम के लिए समृद्धि मैरिज हॉल में व्यवस्था की गई हैं, आये हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं पेयजल के लिए भी व्यवस्था की गई है।जबकि खोया पाया के लिए नगरिपालिका द्वारा हेल्प लाइन नम्बर 8858319442- 8737983441 की व्यवस्था किया गया है, ताकि किसी को भी परेशानी न हो। छठ महापर्व कुशल संपन्न हो इसके लिए नपा द्वारा ड्रोन कैमरे की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि दूर दराज से आई हुई माता बहनों के लिए यह सारी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो । पूजा को सकुशल समपन्न कराने को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी हर कदम पर मुस्तैद रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

2 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago