आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के लहरपार गांव में नायब तहसीलदार श्रीराम के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद गांव की पोखरी से अवैध कब्जा हटवाया गया। बता दे कि ग्राम सभा के बीचो-बीच पोखरी है जिसपर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।लगभग पोखरी का क्षेत्रफल एक बीघा के करीब है,जिस पर गांव के ही कुछ लोगों का आंशिक रूप से कब्जा है जो अनजाने में कब्जा किया गया है।लोगो का कहना है हमारे बाप दादा के समय से आबादी से सटा पोखरा होने के कारण इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी। जिसकी शिकायत गांव के ही दुर्गा प्रसाद सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह द्वारा किया, उनके शिकायत पर जिला अधिकारी के आदेश पर शनिवार को गांव की पोखरी से अवैध कब्जा हटवाया गया। राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आंशिक रूप से कुछ लोगों द्वारा पोखरी पर कब्जा किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीराम और राजस्व टीम व कप्तानगंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य, मय हमराही सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे। वहीं आरोपी दुर्गाप्रसाद सिंह ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के बावजूद भी अभी भी पोखरी से कब्जा नहीं हटाया गया।जिसपर नायब तहसीलदार श्रीराम ने बताया की जे सी बी से पोखरी से कब्जा हटवाया गया।
आज बारिश अधिक होने के कारण सारा कब्ज़ा नहीं हटाया जा सका। सब जगह जे सी बी नहीं पहुंचपाई जिसके कारण सभी भू कब्ज़ा नहीं हट सका।सभी लोगो को आदेशित किया गया है कि जो लोग कब्ज़ा पोखरी पर किए हैं, वे शीघ्र ही हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…