नगर पंचायत चौक के सभासदों का कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के चौक नगर पंचायत में जन सूचना व नगर पंचायत अध्यक्ष की अनुपस्थिति के खिलाफ आठ सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय सभासदों कार्यालय के समक्ष गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत चौक के कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर सूचना व जानकारी चाहते हैं। नगर पंचातय चौक कार्यालय पर आकर बैठें ताकि जनता के समस्याओं का निदान हो सके और विकास कार्य सुचार रूप से आगे बढ़ता रहे । लेकिन भ्रष्ट अधिकारी एक भी बात नहीं सुनते हैं। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने पत्र में कहा है कि अध्यक्ष के तथाकथित प्रतिनिधि द्वारा अध्यक्ष को अपने घर में बंधक बना कर रखने और भ्रष्टाचार कराया जाना सहित नगर पंचायत चौक के निर्वाचित वार्ड सदस्यो के अधिकार व उत्तरदायित्व निकाय गठन होने के बाद जो भी सामाग्रियों का क्रय किया गया और कितने कार्यों का निविदा की गई उसकी पुरी सूची लिपिक द्वारा सत्यापित पत्रावली एवं अगर इसका पुरा भुगतान किया गया। नगर पंचायत चौक में कुल वाहन/संसाधनों का विवरण पूर्व में बोर्ड की बैठक नियमित हर माह होती थी परंतु क्या कारण है कि पिछले 6 महीने से बोर्ड की बैठक नहीं हुई। नगर पंचायत सदस्यों के बिना जानकारी व सदन की बोर्ड में प्रस्ताव लाये ही टेंडर प्रक्रिया व भुगतान कार्य करना। अगर किसी निर्वाचित सदस्य द्वारा नगर पंचायत से कोई सूचना मांगी जाती है तो उसका विवरण क्यो नहीं दिया जाता है। क्या उसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत यह भी अधिकार नहीं है। आखिर क्या कारण है अध्यक्ष का सम्पर्क सूत्र न होने से विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न होता और जन समस्याओं का निवारण नहीं हो पाता है। इस दौरान धरना प्रदर्शन में त्रिभुवन गुप्ता,पवन वर्मा,नरोत्तम प्रसाद, विजय, प्रियंका वर्मा, रीना पाण्डेय,नेहा यादव,हरि लाल , रंजू देवी, आशीष सहानी आदि मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

4 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

4 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

5 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

6 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

6 hours ago