मेरी रचना, मेरी कविता: हाँ घर एक मंदिर होता है

हाँ घर एक मंदिर होता है,
बड़े बुजुर्ग सब ये कहते हैं,
घर की बुनियादें गहरी होती,
पर दीवारें तो ऊँची होती हैं।

हो वास्तु परक द्वार आँगन,
दीवारों पर रोशन रंग रोगन,
आग्नेय कोण में बने रसोई,
ईशान कोण में प्रभु पूजन।

मुख्य शयन कक्ष की जगह,
नैऋत्य, या वायव्य कोण हों,
घर में सुख शांति आती जब,
इसी तरह सब शयन कक्ष हों।

शयन कक्ष का अति महत्व,
है शयन की वास्तु दृष्टि से,
उत्तर या पाश्चात्य दिशा में,
पैर रखें निद्रा आएगी सुख से।

वास्तु परक निर्माण किया तो,
घर में सुख शांति, समृद्धि बढ़े,
अंदर-बाहर है शुचिता बढ़ती,
प्रभू-कृपा और यशकीर्ति बढ़े।

गृह निर्माण का सर्वोच्च मन्त्र,
हैं रच गये वास्तु के निर्माता,
गृह का स्वामी समझदार हो,
सुंदर मकान है तब बनता।

गृह लक्ष्मी समझदार हो तो,
घर लक्ष्मी निवास बन जाता,
पति-पत्नी की समझ मिले तो,
घर पावन मन्दिर बन जाता।

घर की सन्तानें होनहार हों तो,
घर स्वर्ग सदृश बन जाता है,
घर के बुजुर्ग बाबा दादी हों तो,
धरती पर स्वर्ग उतर आता है।

ऐसा कहना है बड़े बुजुर्गों का,
यही मान्यता इस देश की है ।
जिस देश में नदियाँ माँ सम हों,
प्रस्तर प्रतिमा में प्रभु स्थित हों।

सबसे न्यारा सब जग से प्यारा,
प्यारा भारत का हर एक निवासी,
आदित्य निछावर है जीवन,“जननी
जन्मभूमिश्च स्वर्गादपिग़रीयसी।”

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

56 minutes ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

58 minutes ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

1 hour ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

1 hour ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

1 hour ago