चुनौती भरा इंसानी जीवन
——XXXXX——
नफरत को हजार मौके देने चाहिये
कि वो प्रेम में परिवर्तित हो जाये,
लेकिन प्रेम को एक भी मौका नहीं
देना कि प्रेम नफरत में बदल जाये।

वक्त बहुमूल्य चीज़ है जिसे किसी
क़ीमत पर ख़रीदा नहीं जा सकता है,
हमारे लिये थोड़ा सा भी वक्त कोई
देता है वही हमारी परवाह करता है।

सड़क चमाचम हो तो ड्राइवर गाड़ी
चलाना ठीक से सीख नहीं पाता है,
गगन साफ़ हो तो पाइलट विमान
का अच्छा पाइलट नहीं बन पाता है।

जब तक जीवन कठिनाई नहीं झेले,
कड़वा अनुभव जीवन में नही मिले,
जो चुनौतियों भरा इंसानी जीवन है,
इंसानों को अच्छा इंसान बनाता है।

नेतृत्व मात्र पद या स्वामित्व नहीं,
जिस पर अधिकार जमाये जाते हैं,
कर्तव्य प्रथम होता है नेता जी का,
एवं उदाहरण प्रस्तुत किये जाते हैं।

नेता वही सच्चा व सार्थक होता है,
जो बिना पूर्वाग्रह सबकी सुनता हो,
वह जो कुछ कहता या करता हो,
उसमें सबका विकास और हित हो।

नेता तो जनता का ऐसा सेवक हो,
जिसको पाकर जन जन नाज़ करें,
आदित्य जिसे खोकर जनमानस
नेतृत्व हीन मानकर अफ़सोस करें।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

4 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

4 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

4 hours ago