हत्या की घटना का खुलासा, 3 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/2025 धारा 103(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3(2)5 sc/st act में घटना कारित करने वालें अभियुक्तों क्रमशः1.नितेश कुमार गौड़ पुत्र रामजनम गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 2.रितेश यादव उर्फ बचाउ पुत्र रामविश्वास निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 3.राकेश गौड़ पुत्र संतोष गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर थाना खुखुन्दू क्षेत्रान्तर्गत पुरैनी मिश्र की तरफ जाने वाले मोड़ पर ईंट-भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नितेश उपरोक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू (आलाकत्ल) उसके घर के स्नानगृह के बगल खेत में मिट्टी में दबाया हुआ एवं अभियुक्त रितेश यादव उर्फ बचाउ उपरोक्त की निशानदेही पर मृतक आदित्य गौड़ का एक एन्ड्रायड मोबाइल बभनी रोड के किनारे पीपल पेड़ के पास स्थित सूखे कुए से तथा अभियुक्त राकेश उपरोक्त के निशानदेही पर एक अदद खूनालूदा शर्ट को उसके घर के अन्दर से बरामद करते हुए नियमानुसार आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
मृतक आदित्य कुमार गौड़ पुत्र हरिप्रकाश गौड़ निवासी मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया का शव गाँव के बाहर राजीत यादव के खेत में मिला था जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता हरिप्रकाश गौड़ पुत्र स्व0 विशुनी गौड़ निवासी उपरोक्त के प्राप्त तहरीर पर दिनांक 09.06.2025 को थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 129/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम के साथ करते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उपरोक्त टीमों द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर घटना में संदिग्ध नितेश कुमार गौड़, रितेश यादव उर्फ बचाउ व राकेश गौड़ को हिरासत में लिया गया । जिनसे पूछताछ पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

2 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

3 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

3 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

4 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

4 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

4 hours ago