शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय चुनाव हुआ सम्पन्न

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को नगरपालिका परिषद गौरा बरहज एवं भलुअनी नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न किया गया। सुबह से ही मतदाता अपने अपने केंद्रों पर मतदान करने के लिए कतार में खड़े दिखे।जबकि मतदान स्थलों पर मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर पैरा मिलिट्री व पुलिस बल का पुख्ता इंतजाम किया गया था, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना होने पाए। पूरे दिन प्रशासन की गाड़ियां प्रत्येक मतदान केंद्रों का जायजा लेती रही। 2 दिन पूर्व से ही चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई थी, कड़ी धूप होने के नाते पचौहां गांव के बूथ संख्या एक के लोगों ने प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए बताया कि, हम लोगों के यहां सबसे ज्यादा मतदाता हैं लेकिन हम लोगों के गांव के प्राथमिक विद्यालय पर सिर्फ एक बूथ बनाया गया था जिससे हम लोगों को मतदान करने में काफी असुविधा हो रही है। वहीं कुछ लोग छतरी के सहारे लाइन में खड़े दिखे तो कुछ लोग धूप में खड़े दिखे।लोगों का कहना था कि कुछ मतदाता अपनी बारी का इंतजार तीन घण्टे से कर रहे हैं, तो कुछ लोग मायूस होकर अपने घरों को वापस चले गए।
वही मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी अनूप मद्देशिया ने कहा कि जनता हमको अपना आशीर्वाद दे रही हैं, और मैं उनका सम्मान करता हूं।
जबकि अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी स्वेता जायसवाल ने कहा कि मै अपने नगर की सम्मानित जनता का आभार प्रकट करती हूं, कि उन्होंने हर मोड़ पर मुझे अपना साथ दिया है,जिसका मैं सम्मान करती हूं।
नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण में बरहज में कुल मतदान 59.3%हुआ।
जबकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा बरहज के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।जबकि पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स कदम कदम मुस्तैद दिखे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

6 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

15 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

15 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago