नगर निकाय चुनाव संपन्न, सभी प्रत्याशियों का भाग्य, मत पेटी में कैद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर नवसृजित नगर पंचायत में पहली बार नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला, खासकर महिलाओ ने नगर निकाय चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
तपती धूप में लम्बी लम्बी लाइने लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को बहुत ही उत्साहित दिखीं, मतदाता अपने पोलिंग बूथ पर सुबह,से,ही पहुंचकर लाइन में खड़े हो गए, भारी पुलिस सुरक्षा के चलते चुनाव सकुशल संपन्न हुआ, जिसमें 65% मतदान हो पाया,और सभी प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटी के अंदर कैद हो गया, डाइट प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी, सचौली से मतदान करने पहुंची साहिल बानो,फातमा व मतदान अभिकर्ता विजय कुमार तिवारी ,फखरुद्दीन, आदि लोगों ने बताया कि, मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को इस भीषण रूप में पानी नहीं मिल पाया।प्राथमिक विद्यालय पयागपुर में 70 वर्षीय जसोदरा पत्नी बैजनाथ सिंह को सहारा लगाकर मतदान स्थल पर मतदान कराकर वापस लौटता नाती मनीष सिंह, दिव्यांग अतुल सिंह मतदान कर बहुत गदगद रहे, कि अपने नगर पंचायत का अध्यक्ष होगा पयागपुर का विकास होगा, वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय पैतौरा में एजेंटों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय तथा उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाया।अंत में प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब देखना है कि पहली बार अध्यक्ष पद का ताज किसके सर पर होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

5 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

5 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

7 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

7 hours ago