घाटकोपर में महानगरपालिका ने भरे गड्ढे

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
पिछले एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश में अनेक जगहों पर सड़कों की खस्ताहाल हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए, हैं ।जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है । ऐसे में मनपा ने घाटकोपर इलाके की कई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का बीड़ा उठाया है । इसके लिए मनपा के पूर्व उपनगर के विभाग उप मुख्य अभियंता संजय सोनवणे की देखरेख में जगह-जगह गड्ढे भरे गए हैं.। गड्ढे भरे जाने से बारिश के मौसम में नागरिकों और खासकर वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। बताया जाता है कि घाटकोपर ( प)जेपी रोड पर हुए अनेक गड्ढे भर दिए गए। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।इसके चलते यहां की सड़कें गड्ढा मूक्त हो गईं। कई सड़कों पर गड्ढे होने के कारण वाहनों को चलने में बड़ी बाधा हो रही थी। बारिश रुकने के बाद मुंबई मनपा ने घाटकोपर पूर्व और ( प) में एलबीएस की मुख्य सड़क सहित कई सड़कों पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया। खास बात यह है कि इन गड्ढों को नए आधुनिक तरीके से भरा जा रहा है। मनपा पूर्वी उपनगर के उप मुख्य अभियंता संजय सोनावणे की विशेष देखरेख में घाटकोपर में गड्ढों को भरने का काम चल रहा है और सड़क पर दिख रहे गड्ढों को भरने के लिए सोनवणे ने कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.। सोनवणे ने कहा कि घाटकोपर ही नहीं बल्कि पूर्वी उपनगरों की सड़कों के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे. इस बीच, जल्द ही दहीहांडी, गौरी-गणपति का आगमन होगा इस पृष्ठभूमि के ध्यान में रखते हुए मनपा की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

58 minutes ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

1 hour ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

3 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

4 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

4 hours ago